top of page
Hindi Samachar.jpg

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में BJP को बंपर बहुमत, पार्टी ने ताजा पोस्टर जारी कर दिया ये खास संदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के मतों की गिनती चल रही है। भारतीय जनता पार्टी 45 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे बढ़ती दिख रही है। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्टर जारी कर दिल्ली की जनता को अपना संदेश दिया है।

भाजपा ने जारी किया नया पोस्टर
भाजपा ने जारी किया नया पोस्टर

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के परिणाम शीघ्र ही पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगे। रुझानों में भाजपा को भारी बहुमत प्राप्त हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के अनुसार भाजपा 45 और आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे है। इस बीच, दिल्ली की सत्ता में आने की दिशा में अग्रसर भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्टर जारी कर दिल्ली की जनता को संदेश दिया है।

ree

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होने की संभावना: वीरेंद्र सचदेवा

इस दौरान, दिल्ली में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 43 और आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीटों पर आगे है। वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं से कहा कि अब तक के परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।

Comments


bottom of page