top of page
Hindi Samachar.jpg

फरीदाबाद पुलिस का महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान: 31 महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

ree

महिला सुरक्षा के लिए फरीदाबाद पुलिस 24 घंटे तत्पर, मार्च माह में 31 महिलाओं को रात के समय सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।


फरीदाबाद - पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार, महिला ERV और दुर्गा शक्ति की टीम महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। मार्च माह के दौरान, रात के समय अपने गंतव्य तक पहुंचने में असमर्थ 31 महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाकर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को मजबूत करने का सराहनीय कार्य किया गया है।

ree

पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। महिला थाना की ERV और दुर्गा शक्ति की टीम, उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में, रात के समय गंतव्य तक पहुंचने में असमर्थ महिलाओं को तुरंत सहायता प्रदान कर रही है। इस प्रयास के तहत, मार्च माह में 31 महिलाओं को उनके गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाया गया है।


उन्होंने आगे बताया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला थाना की ERV और दुर्गा शक्ति टीम को निर्देशित किया गया है कि वे रात के समय अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता से गश्त करें और असमर्थ महिलाओं/बच्चों को घर तक पहुंचाने में मदद करें, ताकि महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।


यदि रात के समय किसी महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिल पा रहा हो और वह असुरक्षित महसूस कर रही हो, तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क कर सकती है। नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क कर उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी।

ree

Comments


bottom of page